फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी (ना) अजय हुड्डा ने शिक्षा भारती स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान कक्षा 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी तथा कक्षा 12वीं की फिजिक्स विषय की परीक्षा सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाई गई। एसडीएम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और केंद्र अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन




उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाई जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित वितरण, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती तथा सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से जायजा लिया गया। साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें