फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 20 से 24 तक लगेगा कपालमोचन मेला, जोरों पर चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन
कपालमोचन मेला स्थल में तैयारियों की जानकारी लेते धुम्मन सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
व्यासपुर। अंतरराज्यीय मेला श्री कपालमोचन, श्रीआदि बद्री 20 से 24 नवंबर तक लगेगा। मेले में पांच राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल और यातायात प्रबंधन सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेला उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों और तीर्थ स्थल पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मेले में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र और गंगा घाट की तर्ज पर कपाल मोचन में आरती शुरू करने की योजना भी है। मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पुलिस व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें