फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कंडेला आंदोलन को किया याद

Tue, 20 May 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भारतीय किसान यूनियन ने कंडेला आंदोलन में जान गंवाने वाले मास्टर रामस्वरूप की सिमला गांव में 25वीं पुण्यतिथि मनाई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह सहारण ने श्रद्धांजलि अर्पित करते की।

उन्होंने बताया कि जब 2002 में चौटाला सरकार ने गांवों की बिजली आपूर्ति ठप करके कहा बिजली के बकाया बिल भरो नहीं तो बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। तब भाकियू ने एलान किया 19 मई को कंडेला में किसान महापंचायत होगी, लेकिन चौटाला सरकार ने किसानों को रोकने के लिए जगह जगह प्रशासन मुस्तैद करके बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गुरनाम सिंह सहारण ने बताया कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से कंडेला की और बढ़ रहे थे। सरकार ने नंगूरा गांव में अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं जिसमें सिमला गांव के किसान मास्टर रामस्वरूप गोली लगने से शहीद हो गए और कई किसान जख्मी हो गए थे। उस आंदोलन में नौं किसान शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि बिजली संशोधन बिल रद्द किया जाए, स्मार्ट मीटरों का भारतीय किसान यूनियन विरोध करती है और किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटरों को नहीं लगने दिया जाएगा। पराली प्रदूषण बिल रद्द किया जाए और पराली प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद किसानों के लिए स्मृति स्थल के लिए दिल्ली में जगह दी जाए।
विज्ञापन


देश में सांप्रदायिक तनाव जातीय दंगे करवाने वाले लोग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन उस हर देश विरोधी गतिविधियों का विरोध करेगी जो देश विरोधी है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले जिले सिंह मोर प्रधान ब्लाक कलायत, जोगेंद्र सिंह नैन कृष्ण मोर, जिया लाल ढुंढवा, बदन सिंह, रति राम, अजमेर सिंह शिमला, पूर्व सरपंच चौधरी गंगा सिंह नैन जुलेहड़ा, किताब सिंह धमतान, सूबे सिंह आर्य आदि दर्जनों किसानों ने शहीद को श्रद्धा के सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें