फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत पुलिस ने ली संदिग्ध घरों की तलाशी

Sat, 30 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा के नेतृत्व में वार्ड नंबर दो में नशा तस्करी के खिलाफ शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली। कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ हुई, जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई और मौके पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई।

छापेमारी शुरू करने से पहले पुलिस टीम की स्वयं जांच की गई ताकि निष्पक्षता बनी रहे। इसके बाद संदिग्ध घरों में नकदी, जेवरात, जमीन-जायदाद, वाहनों से जुड़े दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों की गहन जांच की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घरों से बाहर निकलकर पुलिस अभियान को देखने लगे। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रबंधक रामनिवास शर्मा ने कहा कि यह कदम नशा तस्करी और अवैध धंधों को रोकने के लिए उठाया गया है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस मुहिम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र को नशे के जाल से मुक्त किया जा सकेगा। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि कोई अवांछित सामग्री बरामद होती है तो जांच पूरी होने के बाद उसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें