फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मूर्ति स्थापना के लिए निकाली कलश यात्रा

Mon, 07 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। माता गेट स्थित अंजनी पुत्र हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रविवार से आरंभ हुआ यह कार्यक्रम आगामी 10 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान 9 जुलाई को शाम 4 बजे शोभायात्रा और रात 9 बजे कीर्तन होगा। 10 जुलाई को भंडारा एवं मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होगा।

रविवार को आयोजित कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भक्तिमय यात्रा का शुभारंभ किया। सबसे पहले गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन


सरोज, रजनी, नीलम, भूमिका, सुनीता, रेनू, नीलम कंकड़वाल, रुचिका, गीतिका, सोनिका, मनीषा, विनीत गुप्ता, शीला, ममता, अंजलि, उज्ज्वल, दीपिका और रेखा वर्मा सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सुनील, डिंपल, छज्जू, विशाल, पवन, आशु, दीपू, राकेश, विक्की, बिल्ला भगत, सोनू जिंदल, सैंटी मिश्रा और संजय जिंदल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में काशी से विशेष रूप से आए आचार्य, पिहोवा के विद्वान पंडितजी मूर्ति स्थापना में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें