फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत मंडी के विस्तार और सब्जी मंडी की मांग को लेकर राज्यमंत्री से मिले आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में अनाज मंडी के विस्तार और सब्जी मंडी बनाने की मांग के लिए आढ़तियों ने राज्यमंत्री कमलेश ढांडा से मुलाकात की। इससे पूर्व आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र कौलेखां की अध्यक्षता में आढ़तियों की बैठक हुई। इसमें नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी के मुद्दे को लेकर विचार किया गया। बैठक के बाद एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने कहा कि कलायत की अनाज मंडी बहुत पुरानी है। समय के साथ-साथ इसमें फसल डालने के लिए स्थान के अभाव की समस्या आड़े आ रही है। कलायत उप मंडल में सब्जी मंडी की भी जरूरत है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि उनकी मांग के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रधान नरेश गोयल, धौला कौलेखां, मंजीत शिमला, सुरेंद्र ढूंढवा व जगदीश चौशाला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें