संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की एमए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणाम में प्रदेश भर में महाविद्यालय का परचम लहराया। काजल रानी ने प्रथम और जन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए आरवीएस एवं प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, कॉलजियम के सदस्य गौरव मंगल, राजेश गर्ग, प्रवीण जैन, प्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर और सायंकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को 3,100 और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा को 2,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
बच्चों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी
कैथल। राजकीय आईटीआई में संविधान पर चर्चा कार्यक्रम किया गया। इसमें भारतीय संविधान पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। संस्थान प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने युवाओं से संविधान की जानकारी सांझा की और बच्चों को भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची ग्राम पंचायत सौंगल की सरपंच मीना कुमारी ने कहा कि भारतीय संविधान की शक्ति के कारण ही आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें। भगवान वामन तीर्थ कमेटी के प्रधान धर्मपाल महला, युवा क्लब सोंगल के प्रधान सुरेंद्र सिहाग, सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व युवा मंडल प्रधान संदीप बांगड़, वर्ग अनुदेशक शमशेर सिंह मलिक आदि मौजूद रहे। संवाद