फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमए द्वितीय वर्ष की काजल को छठा स्थान

Sun, 01 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के सायंकालीन सत्र की राजनीति विज्ञान विभाग की एमए द्वितीय वर्ष के तीसरे सत्र की छात्रा काजल रानी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के परीक्षा परिणाम में छठा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय पहुंचने पर काजल को आरवीएस एवं प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, आरवीएस के उप प्रधान श्याम सुंदर बंसल, पूर्व प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, फार्मेसी कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल एडवोकेट, प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मेहला, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ हरिंदर गुप्ता, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. दीपक सैनी, डॉ. रितु चौधरी और डॉ देवी लाल ने बधाई देकर 2100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें