फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मेधावी बच्चों को नकद पुरस्कार

Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खरक पांडवा में शहीद भगत सिंह युवा क्लब ने 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मेधावी बच्चों को उनकी मेधा का पुरस्कार मिला तो उनके चेहरे खिल गए। बच्चों को नकद पुरस्कार और पदक पहनाकर सम्मान दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत और गांव के गणमान्य लोगों ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह खेल क्लब की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन


क्लब ने घोषणा की कि हर साल खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इसी तरह सम्मानित किया जाएगा। क्लब के कमेटी प्रबंधक अशोक सिंह ने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा देना जरूरी है। समाज में व्यक्ति का आचरण और ज्ञान दोनों जरूरी हैं। ज्ञान सफलता की कुंजी है, तो नैतिकता सफलता की सीढ़ी। दोनों में से किसी एक की कमी व्यक्ति को नीचे गिरा सकती है।

उन्होंने कहा कि समाज में बच्चा जैसा देखता है, वैसा ही सीखता है। इसलिए उसे शुरू से ही अच्छे संस्कार और नैतिक शिक्षा देना जरूरी है। इससे वह समाज में अच्छा नागरिक बनता है।

खरक पांडवा उच्च विद्यालय के इंचार्ज विनोद कुंडू ने कहा कि छोटे बच्चों का दिमाग तेजी से विकसित होता है। इस उम्र में जो सीखा जाता है, वह जीवनभर साथ रहता है। माता-पिता ही बच्चों के पहले गुरु होते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सहारण, अशोक संधू, मनदीप सहारण, सुनील मैनेजमेंट, सुरेन्द्र ठेकेदार, गुरनाम सहारण, बलिंद्र खरक, पोली सहारण, बिंद्र सहारण मौजूद रहे। स्कूल अध्यापक

विनोद कुमार कुंडू, सूरजभान मलिक, ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें