फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जुडो में 23 किग्रा में कैथल की रजनी प्रथम

विज्ञापन
सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में 59 वीं राज्य स्तरीय जूडो (लड़कियों की) प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने किया। इसमें सभी जिलों से 550 खिलाडी भाग ले रहे हैं। शनिवार दोपहर तक खिलाड़ियों का वजन लिया और फिर प्रतियोगिता को शुरू किया गया। प्रतियोगिता शाम पांच बजे शुरू हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि खेल का मैदान केवल जीतने या हारने की जगह नहीं है, बल्कि यह जीवन की सबसे बड़ी पाठशाला है। जब कोई खिलाड़ी मैदान पर उतरता है, तो उसका न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक रूप से भी वह मजबूत बनता है। खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित होते हैं। जीत हमें विनम्रता सिखाती है और हार हमें दोबारा उठकर दुगनी ताकत से लड़ना सिखाती है। मैदान पर लिया गया हर एक त्वरित निर्णय खिलाड़ी की एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता को निखारता है। इस मौके पर सुपरिडेंट परवीन थरेजा, एईओ (खेल ) रमेश सिंह, नरमैल सिंह पीटीआई,एईईओ (खेल ), कुलदीप शर्मा, विजय कुमार हैड मास्टर, अशोक कुमार पीजीटी, भूपेंद्र भूरा, विजेंद्र बेरवाल पीटीआई, संदीप जूडो डीपीई, पवन कुमार डीपीई, नरेश बनवाला पीटीआई, फूल कुमार डीपीई, मोहन लाल डीपीई, बलजीत मलिक डीपी ई, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
- लड़कियों के मुकाबले 23 किग्रा में प्रथम रजनी कैथल, दूसरे स्थान पर मित करनाल, 17 वर्षीय प्रतियोगिता 70 किग्रा में पहला स्थान रुचि रोहतक और दूसरा स्थान पर समीक्षा झज्जर रही - 70 किग्रा प्लस में प्रथम स्थान झंकार रोहतक, दूसरा स्थान अलीना सोनीपत का रहा ।
- 17 वर्षीय 63 किग्रा में प्रथम स्थान जैसना कैथल, दूसरा स्थान ऊर्जा भिवानी का रहा।
-14 वर्षीय लड़कियों के मुकाबले 27 किग्रा में प्रथम निधि जींद, दूसरे स्थान पर महक हिसार रही।

सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें