फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: नहर में युवक की डूबने से मौत, परिजनों को हत्या का शक; तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 02:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

आकाश उर्फ जॉनी पुत्र इंद्र सिंह 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ मलिकपुर हेड नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक आकाश उर्फ जॉनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल की मलिकपुर हेड नहर में नहाते समय डूबने से हुई सीवन निवासी आकाश उर्फ जॉनी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार सुबह परिजन भी सीवन थाना में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


16 अगस्त को दोस्तों के साथ नहाने गया था आकाश

पुलिस के अनुसार, आकाश उर्फ जॉनी पुत्र इंद्र सिंह 16 अगस्त की शाम करीब छह बजे अपने दोस्तों के साथ मलिकपुर हेड नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से दम घुटना बताया गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भी भेजा हुआ है।

परजिनों ने लगाया हत्या का आरोप

मामले में शिकायतकर्ता राजेश पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आकाश की नहर में डूबने से हुई मौत हादसा नहीं, बल्कि साजिश के तहत उसे पानी में डुबोकर की गई हत्या है। शिकायत में घटना से संबंधित वीडियो फुटेज होने का भी दावा किया गया है। बताया गया है कि यह वीडियो आकाश के मोबाइल फोन से रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनमोल पुत्र नरेंद्र, वंश पुत्र विनय खट्टर और तनिष्क पुत्र कमल को नामजद किया है। इनके अलावा 3-4 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। मामले की जांच SI जयभगवान को सौंपी गई है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें