फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी बारिश में सड़कें बनी तालाब, अंधड़ से हुई बत्ती गुल

Tue, 30 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
कई इलाकों में जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रविवार रात आए अंधड़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि तूफान के दौरान हुई बारिश से मौसम में बड़ी राहत मिली। लेकिन शहर में कई इलाकों में जलभराव के अलावा बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतें आईं। सुबह 4 बजे गुल हुई बिजली ग्यारह बजे तक आई। जिस कारण काम धंधों में परेशानियां तो हुई। साथ में सुबह पानी भरने में भी लोगों को दिक्कतें आईं।
विज्ञापन


रविवार रात करीब तीन बजे मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश एवं तेज अंधड़ शुरू हो गया। जिससे शहर में दुकानों के बाहर लगे टीन-टप्पर उड़ गए। वहीं बारिश के कारण शहर में कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई। बड़ी देवी माता मंदिर, ट्रैक्टर मार्केट, पुल के नीचे की दुकानों, सीवन गेट, अर्जुन नगर, माता गेट तक सड़कों पर पानी भर गया। वहीं रेलवे अंडर ब्रिज में भी पानी भर गया। लोगों ने नालों की सफाई की मांग की है।

बड़ी देवी माता मंदिर के रास्ते में गोशाला व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बीच के मार्ग पर घुटनों तक पानी खड़ा हो गया। यहां बंद पड़े नालों के कारण जलभराव रहा। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों सहित अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। श्रद्धालु पानी के बीच से गुजरते हुए मंदिर पहुुंचे। वहीं कई बच्चे स्कूटी सहित इस पानी में फंस गए। जिस कारण उन्हें लौटना पड़।
विज्ञापन


शहरवासी सुरेश मित्तल, नरेश मित्तल, श्रद्धालु राजेश कुमार, संजय सहित अन्य ने कहा कि कम से कम इस मार्ग पर नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए। माता के मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें होती हैं। इस पूरे मार्ग पर स्थित नालों की सफाई होनी चाहिए।

बिजली गुल, पानी को तरसे
तेज अंधड़ के कारण सुबह चार बजे से लेकर ग्यारह बजे तक बिजली गुल रही। जिस कारण काम काज तो प्रभावित हुए ही। साथ में लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पाया। वहीं 11 बजे तक बिजली पर आधारित काम धंधे करने वाले लोग खाली बैठे रहे। विभाग के एक्सईएन एमएस धीमान ने बताया कि तेज हवाओं के कारण 132 केवीए आईटीआई के निकट दो प्वाइंट खराब हो गए थे। यह ऐसी खराबी थी, जो पोल टू पोल ढूंढनी पड़ती है। इसलिए ठीक करने में समय लगा। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

गर्मी से मिली राहत
हालांकि कुछ परेशानियां जरूर हुई। लेकिन इस अंधड़ के कारण गर्मी से बड़ी राहत मिली। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। जो घटकर सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस आ गया। वहीं न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें