फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिकायत निवारण में कैथल प्रदेश में अव्वल

Sat, 20 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में आयोजित समाधान शिविरों में शिकायतों के त्वरित निवारण के मामले में कैथल जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। कुल प्राप्त शिकायतों में से केवल एक प्रतिशत ही लंबित हैं और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारी सक्रिय हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस समीक्षा बैठक में आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने पूरे जिला प्रशासन की सराहना की। डीसी प्रीति ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन की पूरी टीम को दिया और अधिकारियों से कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखें।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान करके एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करना आवश्यक है। जिले में अब तक कुल 5093 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4690 शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों ने कर दिया है। वहीं 358 शिकायतें तकनीकी कारणों जैसे कोर्ट केस या नोट फिजिबिलिटी के चलते रिजेक्ट हुई हैं। इस समय कुल 45 शिकायतें पेंडिंग हैं, जिनका जल्द निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसे एक अवसर समझें और प्रत्येक फरियादी की उम्मीद पर खरा उतरें। पेंडिंग शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के साथ-साथ जन संवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की जाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त कपिल कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, एचएसवीपी ईओ वकील अहमद, एसडीएम अजय सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीएसपी बीरभान, डीआरओ चंद्रमोहन, डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें