फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खो-खो स्पर्धा में कैथल की टीम ने जीता रजत पदक

Mon, 23 Sep 2024 07:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फतेहाबाद में आयोजित 57वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में कैथल की अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। कैथल जिले की टीम में 12 में से नौ खिलाड़ी नरडांचल स्कूल के हैं। ये जानकारी स्कूल के डीपीई रणदीप ढुल ने दी। उन्होंने बताया कि 57वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर तक फतेहाबाद के सैनिक स्कूल खारा खेड़ी में आयोजित की गई थी। इसमें टीम के कप्तान आर्यन, सौरभ, आशीष, सुमित, विनय, चेतन, हिमांशु, कार्तिक, जशन , आर्यन, राहुल, रितिक शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज रणदीप ने बताया कि कैथल जिले की टीम का पहला मुकाबला रेवाड़ी के साथ 15-3 के स्कोर से और दूसरा मुकाबला अंबाला के साथ 14-2 स्कोर से जीता। वहीं क्वार्टर फाइनल मैच में जींद को 12-7 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। सेमी फाइनल मुकाबले में फतेहाबाद की टीम को 9-6 के स्कोर से हराकर टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में कैथल की टीम रोहतक से 15-16 के स्कोर से हार गई और उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा। खिलाड़ियों के स्कूल में पहुंचने पर एमडी सुरेश नैन ने बच्चों का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें