फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियेागिता में कैथल की टीम रही चैंपियन

Fri, 19 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23 लाड़वा में आयोजित जिला स्तरीय खेलों में विजेता टीम प्रबंधन सदस्यों के साथ  स्वयं 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कैथल। राज्य स्तरीय जूडो प्रतियेागिता में कैथल की अंडर -14 लड़कों की टीम चैंपियन बनी । यह आयोजन 16 से 18 सितंबर को कुरुक्षेत्र के लाडवा में हुआ। हरियाणा स्कूल स्टेट जूडो टूर्नामेंट में कैथल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य के साथ कुल 15 पदक जीते।
विज्ञापन

टीम कोच संदीप कुमार ने बताया कैथल अंडर 17 व अंडर 14 में लड़कियों की टीम हरियाणा में चैंपियन बनी। प्रथम आए खिलाडी नवंबर में स्कूल नेशनल गेम में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, जिला खेल अधिकारी राजरानी, रमेश चहल एईऔ, अशोक शर्मा, देवेंद्र कुश्ती कोच, गुरमीत बॉक्सिंग कोच, शैलेश, जोगिंद्र जूडो कोच, अमरजीत बॉक्सिंग कोच ने बधाई दी।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के परिणाम



अंडर 14 लड़कियों में


- 23 किलोग्राम भारवर्ग में तन्नु ने स्वर्ण व 27 किलोग्राम में सिमरन ने रजत पदक जीता।

अंडर -17 लड़कियां


- 36 किलोग्राम भारवर्ग में माफी ने स्वर्ण, 40 केजी में राधिका ने रजत, 48 किलो में दिशा ने कांस्य जीता।
- 52 किलो में जैशना ने रजत, 57 किलो में खुशी ने स्वर्ण व 70 प्लस आयुवर्ग में अंजू ने रजत पदक जीता।




अंडर-14 लड़कों में
- 40 किलो में यश गिल ने स्वर्ण, 45 किलो में देवांश ने रजत, 50 किलो में जशन व यश ने स्वर्ण पदक जीता।




अंडर-17 लड़कें
- 73 किलो में कृष ने कांस्य, 90 किलो में इलेश ने स्वर्ण और 90 प्लस कैटेगरी में प्रिंस ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें