फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता में कैथल की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
Kaithal's team won in roll ball skating competition - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
करनाल के गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 में दो दिवसीय 17 वीं हरियाणा रोल बॉल स्टेट स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें कैथल की टीम ने सभी मैच जीतकर फाइनल में करनाल को 5-2 के अंतर से हराया और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त किया। जिसमें कैथल टीम में खिलाड़ी नवीन, पार्थ, सौरव, विनीत, सक्षम महताब, हर्ष सुनेजा, लक्ष्य, केशव, मंथन गाबा, अक्षित सहारण व अंकुश नैन शामिल रहे। विजेता टीम का कैथल पहुंचने पर स्वागत किया गया। रोल बॉल के प्रधान सुनील गिरधर, हुडा के प्रधान देवेंद्र सहारण, मलकीत सिंह, जगमोहन, स्केटिंग कोच रणबीर सिंह, राजीव शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें