फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल की बेटी को पद्मश्री मिलने पर खुशी की लहर

Sun, 27 Apr 2014 12:37 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल की बेटी ममता सौदा ने पदमश्री अवार्ड हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को नई दिल्ली में जैसे ही कैथल की बेटी पर्वतारोही एवं एसएसपी ममता सौदा को राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया, उसी समय कैथल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


ममता सौदा ने माउंट एवरेस्ट फतेह कर नया रिकॉर्ड कायम किया था। जिस पर हरियाणा सरकार ने उन्हें डीएसपी पद पर नियुक्ति दी थी। इस समय ममता सौदा पंचकूला में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। सरकार द्वारा पूर्व में उन्हें पद्मश्री अवार्ड देने के लिए नामित किया था।

शनिवार को देश के सर्वोत्तम पुरस्कारों में से एक पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। ममता की इस उपलब्धि पर कैथल जिला व उसके रिश्तेदारों ने खुशी जाहिर की है। ममता सौदा व उसके परिजनों को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


ममता की मां मेवा देवी, भाई महेश एडवोकेट, भाभी रुपाली सौदा, बहन रजनी, ललिता और उसके पति राजीव कुमार ने खुशी जाहिर की है। माता मेवा देवी ने बताया कि यह पल उसकी खुशी का सबसे बड़ा पल है। बेटी ममता सौदा को पदमश्री अवार्ड मिलने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें