फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप में खेलेगा कैथल का रोलर स्केटर हार्दिक

Mon, 02 Jun 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ओएसडीएवी स्कूल के छात्र हार्दिक गिरधर का भारतीय रोलर स्केटिंग टीम में चयन हो गया है। वह सितंबर में चीन के हनिंग शहर में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन


रविवार को हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एसोसिएशन की ओर से भेजा गया पत्र गिरधर को सौंपा और बधाई दी।

देशभर से केवल दस खिलाड़ी चुन गए
इस दौरान सुरजेवाला ने कहा कि यह खुशी की बात है कि देश भर से चुने गए केवल 10 खिलाड़ियों में कैथल के इस छात्र ने अपनी मेहनत और अभ्यास के बल पर अपना नाम दर्ज करवाया है, जो न केवल हार्दिक के लिए बल्कि दूसरे बच्चों के लिए भी एक प्रेरणा की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले समय में क्षेत्र के दूसरे खिलाड़ी भी अलग-अलग खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर शहर ही नहीं, पूरे हरियाणा प्रदेश का गौरव बनेंगे।

स्केटिंग कोच रणवीर सिंह ने बताया कि आगामी 19 से 28 सितंबर तक चीन के हनिंग शहर में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हार्दिक भाग लेगा। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे भारत से केवल 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


हार्दिक ने अपनी इस सफलता का श्रेय लोक निर्माण मंत्री द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रोत्साहन, अपने माता-पिता, स्केटिंग कोच रणवीर सिंह तथा ओएसडीएवी स्कूल की प्राचार्या सुमन निझावन को दिया है, जिन्होंने समय-समय पर उसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भेजकर उसकी हौसलाअफजाई की। जिला रोलर स्केटिंग संघ के सदस्यों ने लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कैथल जैसे छोटे शहर में भी स्केटिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर हार्दिक गिरधर और इस जैसे अन्य बच्चों का इस खेल में मार्ग प्रशस्त किया है।

नेशनल गेम्स में जीता था स्वर्ण
गौरतलब है कि हार्दिक गिरधर ने दिसंबर में सिरसा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम की तरफ से खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और टीम को दो लाख के पुरस्कार की घोषणा भी हुई। इसके अलावा इस होनहार खिलाड़ी ने राष्ट्रीय खेलों में एक स्वर्ण पदक, एक कांस्य पदक व अन्य जिला व राज्य स्तर के मुकाबलों में कई पुरस्कार अपनी झोली में डाले हैं, जिसकी बदौलत इस खिलाड़ी को एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

इंटरनेशनल प्रतियोगिता के मार्ग होगा प्रशस्त
हार्दिक के पिता सुनील गिरधर, जो स्वयं एक स्केटिंग खिलाड़ी रहे हैं, ने बेटे के चयन पर गदगद होते हुए कहा कि इस उपलब्धि से हार्दिक का अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कैथल के डीसी एनके सोलंकी ने अपना आशीर्वाद देकर इन खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए सिरसा रवाना किया था।
विज्ञापन


मौके पर कोच रणवीर सिंह, हार्दिक के पारिवारिक सदस्यों में उनके दादा लक्ष्मण दास गिरधर, ताया संत गिरधर और पिता सुनील गिरधर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें