फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन, सुरजेवाला को ज्ञापन

Sun, 01 Jun 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अतिथि अध्यापकों ने रविवार को लोकनिर्माण मंत्री सुरजेवाला के आवास को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोका।  अतिथि अध्यापक एकत्रित होकर ढांड रोड बाईपास चौक पर पहुंचे। जहां से प्रदर्शन करते हुए मंत्री आवास तक पहुंचे। वहां बेरिकेटस लगाकर अध्यापकों को रोका गया। इसके बाद अध्यापकों ने मंत्री रणदीप सुरजेवाला को ज्ञापन दिया और उन्होंने ने अध्यापकों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


इससे पहले, अतिथि अध्यापक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश संयोजक राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में मिलन पैलेस में हुई। जिसमें सभी प्रदेश कमेटी के सदस्य, जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान व सभी सक्रिय अध्यापकों ने भाग लिया।
प्रदेश के सह संयोजक कुलदीप ने कहा कि जब अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने के दिल्ली व चंडीगढ़ गया तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह पौधा मेरे द्वारा ही लगाया गया है। इसको हम ही संचित करेंगे। अब मुख्यमंत्री अपने वादे से मुकर रहे हैं। सरकार कोई ठोस पॉलिसी बना कर अतिथि अध्यापकों को नियमित करें।
विज्ञापन


जिला प्रधान कैथल सुभाष चंद ने कहा कि प्रदेश में इस समय 16000 अतिथि अध्यापक सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं और ये सभी रिक्त पदों पर लगे हुए है और एक सिस्टम के द्वारा शिक्षा विभाग में आए हैं। सरकार ने जो तीन साल की पॉलिसी बनाई है उन सभी शर्तों को पुरा करते हैं।

ये 11 जून से सभी कांग्र्रेस पार्टी के एमएलए आवास पर अनिश्चितकालीन धरना और पांच जून से तालमेल कमेटी के कार्यक्रमों में शामिल होकर पूर्ण समर्थन देंगे। इस अवसर पर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य पारस शर्मा, रधबीर, सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, शशि भूषण, कुलदीप झरौली, धर्मवीर कौशिक, अजय लोहान, नरेन्द्र सन्धू, सुरेश गुप्ता, राधा कृष्ण, देवराज शास्त्री शर्मा, राजीव सैणी, दवेन्द्र शर्मा, शमशेर नैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें