कैथल। कैथल के यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ तक नई द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की अनुमति दे दी है। यह ट्रेन दिन के समय चलेगी और सप्ताह में दो दिन – बुधवार और शनिवार को उदयपुर से रवाना होगी, जबकि वीरवार और रविवार को चंडीगढ़ से वापसी करेगी।
सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से सवा साल में दूसरी नई ट्रेन ः इस ट्रेन के संचालन से कुरुक्षेत्र-जींद रेलखंड पर दिन के समय ट्रेनों की सुविधा और बेहतर होगी। सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कैथल को सवा साल में दूसरी नई ट्रेन सेवा मिल रही है। इससे पहले हिसार-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की सौगात दी जा चुकी है। अब चंडीगढ़ जाने के लिए कैथल से यह तीसरी ट्रेन होगी।
रेलवे बोर्ड ने दी जानकारी ः रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार देर रात पत्र जारी कर ट्रेन संचालन की औपचारिक घोषणा की। पत्र में बताया गया है कि गाड़ी संख्या 20989/20990 के तहत उदयपुर सिटी–चंडीगढ़–उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाई जाएगी। अब इस ट्रेन के दिन और समय सारिणी की घोषणा उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से की जानी है। ट्रेन चलने की औपचारिक घोषणा के साथ अन्य स्टापेज की समयसारिणी भी घोषित की जानी है। अन्य स्टेशनों के समय जल्द घोषित किए जाएंगे। संवाद
ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज
यह ट्रेन कैथल स्टेशन समेत निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:-उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, कपासण, चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया), भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़।
n
20989 एक्सप्रेस : हर बुधवार और शनिवार को दोपहर 4:05 बजे उदयपुर सिटी से चलकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
n
20990 एक्सप्रेस : हर वीरवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से चलकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं ः-
n
2 एसी टू टियर
n
7 एसी थ्री टियर
n
7 स्लीपर
n
4 जनरल द्वितीय श्रेणी
n
1 जनरेटर कार
n
1 एसएलआर
कैथल से माता नैना देवी जाना अब और आसान, आनंदपुर साहिब तक किराया केवल 50 रुपये
कैथल। हिसार से अंब अंदौरा तक शुरू की गई नई मेमू ट्रेन ने माता श्री नैना देवी के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं की यात्रा को और भी सुलभ बना दिया है। अब कैथल से आनंदपुर साहिब तक मात्र ₹50 में यात्रा संभव हो गई है। यह जानकारी रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने दी।
गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 64563/64564 (रायपुर हरियाणा–हिसार से अंब अंदौरा) सुबह के समय कैथल स्टेशन पर पहुंचती है और चंडीगढ़ होते हुए दोपहर लगभग 12:45 बजे आनंदपुर साहिब पहुंचती है। कैथल से चंडीगढ़ का किराया 45 रुपये तथा आनंदपुर साहिब तक 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इस सस्ती और सुविधाजनक सेवा से माता नैना देवी जाने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक पवन शर्मा, डॉ. संजय, राजकुमार गर्ग, राजेश सिंगला, रामकली, अमित गुप्ता, रामकरण, ज्ञानचंद भल्ला, ईश्वर अरोड़ा उपस्थित रहे। संवाद