फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों की टेंशन बनी पेंशन

Tue, 27 Dec 2016 11:56 PM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
c - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नोटबंदी के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से मांगा गया 50 दिन का समय अब समाप्त होने वाला है। लेकिन लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। बैंकों में कैश की किल्लत ज्यों की त्यों ही बनी है। कहीं राशि लेने के लिए खाताधारक भटक रहे है तो कहीं पेंशन के लिए बुजुर्ग कई-कई दिनों से परेशान हो रहे है। बैंक में पेंशन लेने आए बुजुर्ग महिलाओं में शामिल दर्शना देवी, भरपाई पिंजुपूरा, पनमेश्वरी पिंजुपूरा, करीशना कलायत, बीरमति, बीरभान पिंजुपूरा, सतपाल व बीरभान ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें जो पेंशन दी जा रही है उसी के लिए वे एक माह से बैंक आ रहे है पर पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

उपमंडल के गांव पिंजुपूरा की युवती संतोष ने अपनी बैंक पास बुक दिखाते कहा कि उसका बच्चा बीमार है। जिसका निजी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बैंक से उन्हें राशि नहीं मिल रही जिसके कारण इलाज करवाने में परेशानी आ रही है।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक कुमार मुकेश ने कहा कि पैसा कम मिलने के कारण न केवल खाताधारक व पेंशन धारकों बल्कि बैंक कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे पहले पेंशनधारकों को ही राशि देनी शुरू की जा रही है जिसके पश्चात जो राशि शेष जमा रहेगी वह खाताधारकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें