फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: योग में कैथल ओएसडीएवी स्कूल का दबदबा, लड़के व लड़कियों की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
टेबल टेनिस मैच के दौरान ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें योग अंडर-19 वर्ग में ओएसडीएवी स्कूल कैथल की लड़कों व लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

डीएवी मैनेजमेंट कमेटी दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित टेबल टेनिस और योग प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से डीएवी स्कूलों की 30 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता विद्यालय की प्रधानाचार्या और डीएवी खेल हरियाणा तृतीय क्लस्टर की प्रभारी अंजु तलवाड़, डीएवी पब्लिक स्कूल चीका की प्रधानाचार्या अमिता और डीएवी पब्लिक स्कूल सीवन के प्रधानाचार्य रूपिंदर वालिया की देखरेख में हुई। उन्होंने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी इसी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


लड़कों में टेबल टेनिस के परिणाम ...
लड़कों के अंडर-19 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 फरीदाबाद प्रथम, ओएसडी डीएवी पब्लिक स्कूल कैथल द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 फरीदाबाद तृतीय रहा। अंडर-17 में ओएसडीएवी कैथल ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम द्वितीय और सेक्टर-49 फरीदाबाद तृतीय रहा। अंडर-14 में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 गुरुग्राम प्रथम, ओएसडी डीएवी कैथल द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा।
विज्ञापन


लड़कियों के टेबल टेनिस के परिणाम ...
लड़कियों की अंडर-19 में डीएवी सेक्टर-14 फरीदाबाद प्रथम, सेक्टर-49 गुरुग्राम द्वितीय और डीएवी थर्मल पानीपत तृतीय रहा। अंडर-17 में सेक्टर-49 गुरुग्राम प्रथम, डीएवी थर्मल पानीपत द्वितीय और एमपीडीएवी पब्लिक स्कूल सोनीपत तृतीय रहा। अंडर-14 में सेक्टर-49 गुरुग्राम प्रथम, ओएसडी डीएवी कैथल द्वितीय और सेक्टर-49 फरीदाबाद तृतीय रहा।

योग में भी कैथल का दबदबा...
लड़कों के अंडर-19 वर्ग में ओएसडी डीएवी कैथल ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल जींद द्वितीय और सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा। अंडर-17 में डीएवी पब्लिक स्कूल पुंडरी प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल द्वितीय और सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा। अंडर-14 में डीएवी पुंडरी प्रथम, ओएसडी डीएवी कैथल द्वितीय और सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा।

लड़कियों के अंडर-19 में ओएसडी डीएवी कैथल प्रथम, डीएवी भिवानी द्वितीय और सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा। अंडर-17 में डीएवी पब्लिक स्कूल जींद प्रथम, ओएसडी डीएवी कैथल द्वितीय और सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र तृतीय रहा। अंडर-14 में ओएसडी डीएवी कैथल ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र द्वितीय और सेक्टर-49 गुरुग्राम तृतीय रहा।

टेबल टेनिस मैच के दौरान खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें