फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती की आवक से ठहरी अनाज मंडी

Mon, 02 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी में आवक के कारण जाम की स्थिति बन गई है। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार की गई आवक बंद के बावजूद जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। आलम यह है कि अनाज मंडी में सड़कों के ऊपर धान डाल दिया गया है। जिस कारण उठान में समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन



नई अनाज मंडी में इस समय धान की 1121 किस्म व डुप्लीकेट बासमती की आवक ने जोर पकड़ लिया है। यहां हर रोज 1 लाख बोरी से अधिक की आवक हो रही है। रविवार को भी करीब 1 लाख 40 हजार बोरियों की आवक का अनुमान है। जिस कारण यहां धान डालने की जगह भी नहीं बची है।


किसानों को कई-कई दिनों तक अपनी धान डालने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि वे 24 घंटों से अपना ट्रैक्टर लिए खड़े हैं। लेकिन धान उतारने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। अनाज मंडी में सड़कों के ऊपर भी धान डाल दिया गया है। जो जाम की समस्या का मुख्य कारण है। इस संबंध में मार्केट कमेटी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन



किसानों का कहना है कि खेतों में इस समय गेहूं की बीजाई का कार्य भी चल रहा है। लेकिन उन्हें यहां धान बेचने में ही कई-कई दिन लग रहे हैं।


आवक ज्यादा से जाम : शारेवाला
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला ने बताया कि आवक अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन गई है। प्रशासन से कई बार मांग की है कि जाम को खुलवाने में सहयोग किया जाए। इस समय ज्यादा आवक ही जाम का मुख्य कारण है।


सड़कों पर धान न डलवाएं : सचिव
वहीं मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने स्वीकार किया कि जाम की स्थिति है। इस बारे में अनाज मंडी में घोषणा करवाई गई है कि आढ़ती सड़कों पर धान न डलवाएं। ऐसे आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें