फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने उतरवाए अपने ही समर्थकों के होर्डिंग

Sun, 01 Nov 2015 12:29 AM IST
कैथल ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथ्ाल के गुहला-चीका में हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने नई पहल शुरू करते हुए उद्यम सिंह चौक पर अपने ही समर्थकों द्वारा लगाए गए होर्डिंग को हटवाया। विधायक ने शहर के सफाई इंस्पेक्टर को शहीद उद्यम सिंह चौक में बुलाया और वहां पर लगे होर्डिंग के बारे में सवाल किया।
विज्ञापन


विधायक कुलवंत बाजीगर ने ऊधम सिंह चौक के बीचों बीच उनके समर्थकों द्वारा होर्डिंग लगाए जीने पर नगर पालिका के इंस्पेक्टर को आडे़ हाथों लिया और उन्हें तुरंत हटवाने के आदेश दिए। विधायक का कहना था कि जब किसी भी चौक या सड़क किनारे होर्डिंग लगाना कानूनन मना है तो यहां पर होर्डिंग लगाने की इजाजत किसने दी।

उन्होंने नपा अधिकारियों को आदेश दिए कि चौक या सड़क के किनारे किसी भी प्रकार के होर्डिंग लगने की इजाजत नहीं दी जाए। उन्होंने होर्डिंग लगाने वाले अपने समर्थक को भी मौके पर बुलाया और भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कहीं।
विज्ञापन


वहीं मार्बल ट्रांसपोर्ट प्रधान शीशपाल जिंदल ने कहा कि एक विधायक द्वारा अपने ही पोस्टर हटवाने व अपने समर्थकों को आगे से इस प्रकार की कार्रवाई ना करने के आदेश देना एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें