फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: खापों ने खिलाड़ियों को समर्थन देने का लिया फैसला, दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में होंगे शामिल

Sat, 27 May 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हनुमान वाटिका के सामने स्थित निजी प्रतिष्ठान में खापों की बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्या व धरना दे रही खिलाड़ियों के समर्थन पर चर्चा की। बैठक में सर्व जात खापों के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने प्रस्ताव पढ़ा। 
विज्ञापन
हनुमान वाटिका के पास एक निजी संस्थान में आयोजित बैठक में भाग लेते विभिन्न खापों के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल में हनुमान वाटिका के सामने स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे महिला खिलाड़ियों के समर्थन में जिलेभर की खापों की पंचायत की गई। इस पंचायत में जिले के साथ आस-पास के क्षेत्र स्थित खापों के प्रतिनिधि भी मुख्य रूप से पहुंचे। इस पंचायत में खापों के प्रतिनिधियों ने रविवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया।

विज्ञापन


इस पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि वह सभी समस्याओं का सामना करते हुए खिलाड़ियों को समर्थन देंगे। इसमें सर्व खापों के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण मुख्य वक्ता रहे। सूबे सिंह समैण ने पंचायत में पहुंचे सभी खापों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व देश में लगातार बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

जब वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। अब यह नारा कहीं भी सार्थक होता दिखाई नहीं दे रहा हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि अब बेटियों पर अब अत्याचार बढ़ रहे हैं। उनकी कोई भी किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले कई दिन से महिला खिलाड़ी एक अत्याचारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना देकर अपनी आवाज उठा रही हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज की कोई सुनवाई न कर लगातार इसे दबाने का प्रयास कर रही है।

अब रविवार को दिल्ली में खिलाड़ियों के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन में नई संसद भवन में होने वाले प्रदर्शन में पंचायत में शामिल सभी खापों के लोग पहुंचेंगे, चाहे उन्हें किसी भी प्रकार से प्रशासन की कार्रवाई का सामना क्यों न करना पड़े। इसके बाद प्रदेशभर की खापों की बैठक रोहतक या जींद में जून के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इसके स्थान और समय जल्द ही जारी किया जाएगा।

इस बैठक में मलिक खाप, खटकड़ खाप, चहल खाप, बालू खाप, सीमर खाप, रूहल खाप, भूरा खाप, नैन खाप, ढुल खाप, पुनिया खाप सहित अन्य खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस पंचायत की अध्यक्षता साधु राम कोलेखां ने की जबकि मंच संचालन सुभाष बढ़सीकरी ने की। इस मौके पर अशोक मलिक, हरकेश खटकड़, प्रताप गुहणा, जय भगवान, जगपाल, रणबीर, पाई के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, सुभाष पुनिया, पवन ढुल, ईश्वर नैन सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें