फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंशन बहाली साइकिल यात्रा 14 जून को पहुंचेगी

Sat, 27 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले जिला प्रधान सुरेंद्र माजरा के नेतृत्व में सभी विभागों के के कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें साइकिल यात्रा के कैथल पहुंचने पर यात्रा का स्वागत व कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। रामफल शर्मा ने बताया कि साइकिल यात्रा कैथल जिले 14 जून को कलायत से तितरम मोड़ होते हुए कैथल के माता गेट, शहीद स्मारक व सचिवालय से होते हुए हनुमान वाटिका में ठहराव रहेगा। 15 जून को सुबह साइकिल यात्रा किठाना होते हुए जींद जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश के कर्मचारी 2018 से पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार पुरानी पेंशन नीति की बहाली की मांग कर रहे है। बैठक में सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की गई अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो वोट फॉर ओपीएस मुहिम चला सरकार को सत्ता से बाहर किया जाएगा। बैठक में हरियाणा स्कूल लेक्चर एसोसिएशन द्वारा संघर्ष समिति को यात्रा के लिए साइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर जितेन्द्र करोड़ा, सुभाष शास्त्री, ईश्वर ढांडा, दीपक, परविन्द्र जांगड़ा, रामफल शर्मा, नरेन्द्र कुमार, नाहर सिंह, दर्शन सिंह, वजीर सिंह, सुमन तंवर, प्रमोद, सतीश शर्मा, राहुल कैरो व वजीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें