फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों ने सरकार से की उन्हें घर भिजवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजीकरण के बाद अपने घर जाने के लिए प्रवासी मजदूर अधिकारियों के कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं। बिहार, यूपी, झारखंड, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से काम के लिए आए मजदूर घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि काम बंद होने से खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द उन्हें घर भेजने की व्यवस्था करे। देवीगढ़ रोड पर रह रहे प्रवासी मजदूर मलेशर, अजय, शिवराज, विजय, अखिलेश कुमार, दलीप, अंकित, नितिश व रामचंद्र ने बताया कि करीब दस दिन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। लेकिन अभी तक घर जाने के लिए कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वे दस व्यक्ति देवीगढ़ रोड पर रह रहे हैं और लेबर का काम करते हैं।
विज्ञापन

कहा- जल्द प्रबंध नहीं हुआ तो पैदल जाएंगे घर
मजदूरों ने बताया कि वे पैदल घर जाने के लिए भी कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा सहायता का आश्वासन देकर उन्हें रोक लिया जाता है। प्रशासन सहायता कर भी रहा है, लेकिन उससे कब तक काम चलेगा। एक बार घर जाने के बाद वे तभी काम के लिए वापस आएंगे जब हालात पूरी तरह से काबू में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें