फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रदेश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर कैथल

Mon, 25 Nov 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वायु प्रदूषण के हालात ठीक नहीं हो रहे है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 दर्ज किया गया है। आंकड़ों के लिहाज से रविवार को कैथल फरीदाबाद के बाद पानीपत के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर रहा।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को एक्यूआई 288 दर्ज किया गया था। इससे पहले गत 18 नवबर को यह 326 दर्ज किया जा चुका है। हालांकि पराली जलाने के मामले भी कम हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से एक या दो मामले ही आ रहे हैं। रविवार को भी खेतों में पराली जलाने का नया मामला नहीं आया। पुलिस प्रशासन की ओर से भी जिले में एफआईआर किसानों पर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


हालांकि जिले में अब 134 किसानों के खिलाफ कृषि विभाग की ओर से रेड एंट्री की गई है। वहीं, अभी तक पूरे जिले में 38 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला किसान भी शामिल है। जिले में अब पराली जलाने के 193 मामले सामने आ चुके हैं, जो हरियाणा में सबसे अधिक है। इसमें से तीन लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि प्रशासन के आदेशों पर पराली न जलाने को लेकर किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक 134 किसानों की रेड एंट्री की गई है। करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
नवंबर में एक्यूआई
15 नवंबर
319

16 नवंबर
322

17 नवंबर
312

18 नवंबर
326

19 नवंबर
208


20 नवंबर
272

21 नवंबर
238

22 नवंबर
290

23 नवंबर
288
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें