फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विमल सहित दो और पुलिस कर्मचारियों का तबादला

Fri, 07 Apr 2017 12:24 AM IST
kaithal beuro
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व पुलिस के बीच चल रहे पार्षद प्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार संबंधी मामले में आखिरकार इंस्पेक्टर विमल कुमार का फरीदाबाद तबादला कर दिया गया। विमल कुमार के साथ-साथ दो पुलिस कर्मचारियों को भी बदला गया है।
विज्ञापन

29 मार्च की रात्रि भारतीय जनता पार्टी समर्थक पार्षद तृप्ता सचदेवा के घर बैठे पार्षद प्रतिनिधि काका सचदेवा व अन्य के साथ सीआईए-2 प्रभारी विमल कुमार व उनकी टीम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था। जिसमें भाजपा नेताओं में रोष फैल गया था। इस मामले में पुलिस थाने में रात्रि के समय भाजपा नेताओं ने रोष जताया था।  वहीं पुलिस ने रात्रि के समय लाठीचार्ज कर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया था। इसके बाद अगली सुबह भाजपा नेताओं की मांग पर सीआईए प्रभारी विमल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही विमल कुमार व उनकी टीम के खिलाफ घर में घुसने, दुर्व्यवहार सहित अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में केस दर्ज होते ही पुलिस विभाग में रोष फैल गया था। पुलिस सहित इनेलो व कांग्रेस कार्यकर्ता भी विमल कुमार व उनकी टीम के समर्थन में आ गए थे। विरोध को देखते हुए 4 अप्रैल को विमल कुमार का सस्पेंशन ऑर्डर वापिस ले लिया गया था। इसके बाद भाजपा नेताओं में अंदर विरोध बढ़ता जा रहा था।
इसी बीच वीरवार को डीजीपी ने आदेश जारी कर इंस्पेक्टर विमल कुमार व उनकी टीम के दो साथी कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार सीआईए-2 के इंचार्ज विमल कुमार की फरीदाबाद, एएसआई हवा सिंह कुरुक्षेत्र व ईएएआई महिंद्र का करनाल ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें