फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रागिनी में कैथल, समूह नृत्य में शेरगढ़ और स्किट में सौंगल ने मारी बाजी

विज्ञापन
- छात्र कलाकारों की प्रस्तुतियां देखते मुख्याति​थि व अन्य अ​धिकारी। ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का समापन हो गया। दूसरे दिन कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग की रागिनी, समूह नृत्य, स्किट और एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र कलाकारों ने लोक संस्कृति और कला के रंग बिखेरे। रागिनी में कैथल, समूह नृत्य में शेरगढ़ और स्किट में सौंगल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन जिला गणित विशेषज्ञ और संयोजक छत्रपाल की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता रही, जबकि चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस एसोसिएट दिव्यता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छत्रपाल ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी और टीमें आगे राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।

ये रहे दूसरे दिन के परिणाम
समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथा स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी को मिला।
विज्ञापन


रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं स्किट प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। एकल नृत्य में छात्र कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

इससे पहले उत्सव के पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। दो दिवसीय उत्सव के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला।

- छात्र कलाकारों की प्रस्तुतियां देखते मुख्यातिथि व अन्य अधिकारी। शिक्षा विभाग

- छात्र कलाकारों की प्रस्तुतियां देखते मुख्यातिथि व अन्य अधिकारी। शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें