फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नेटबॉल में कैथल को तीसरा स्थान

Mon, 24 Mar 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, भिवानी। भिवानी के गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकंडरी स्कूल में राज्यस्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में सोनीपत ने रोहतक को हराया। वहीं, भिवानी टीम तीसरे स्थान पर रही।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन में अपनाएं। क्योंकि खेल ना केवल स्वास्थ्य, बल्कि अनुशासन का भी निर्माण करते हैं। स्वस्थ जीवन ही हमारा भविष्य तय करता है।
विज्ञापन


हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव दहिया ने बताया कि तीसरी सीनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबॉल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में सोनीपत ने रोहतक को 30-20 के अंतर से हराया। वहीं, भिवानी टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में सोनीपत ने रोहतक को 31-24 के अंतर से हराया। वहीं, कैथल की टीम तीसरे स्थान पर रही।

उन्होंने बताया कि तीसरी सब जूनियर हरियाणा स्टेट फास्ट फाइव नेटबॉल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में सोनीपत ने रोहतक को 26-18 के अंतर से हराया तथा तीसरे स्थान पर भिवानी की टीम रही। वहीं, इस इवेंट की महिला वर्ग में सोनीपत ने झज्जर को 25-19 के अंतर से हराया तथा तीसरे स्थान पर कैथल की टीम रही। उन्होंने बताया कि पहली सब जूनियर हरियाणा स्टेट मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप में सोनीपत ने भिवानी को 23-16 के अंतर से हराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर रेणुका शर्मा, चंडीगढ़ नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा, नेटबॉल एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष पवन कौशिक, हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के प्रधान हरिओम कौशिक, भिवानी नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव सोनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें