संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण में कैथल की बेटियों का दबदबा देखने को मिला। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम व यूनिवर्सिटी में चल रही प्रतियोगिताओं में कैथल की टीमों ने लगभग सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो में कैथल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
5000 मीटर दौड़ में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैथल की छात्रा पिंकी प्रथम और नीलम द्वितीय रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 8 और लड़कियों के वर्ग में 10 टीमों ने भाग लिया।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टि विकसित करना है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर मिलते हैं, जिससे वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
खेलों के साथ-साथ नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने खिलाड़ियों और दर्शकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित इस तीसरे चरण की गतिविधियों में लगभग 4000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सांसद ने खिलाड़ियों को क्षमता निखारने का दिया मौका : कंवलजीत
दोनों कार्यक्रमों में जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जहां खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि आज के विजेता आगे लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो उनके खेल जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।
कैथल के खिलाड़ियों के प्रमुख परिणाम
बॉक्सिंग: 10 में से 9 वजनों में कैथल प्रथम
जूडो: 9 में से 7 वजनों में कैथल प्रथम
कुश्ती: 10 में से 7 वजनों में कैथल प्रथम
कबड्डी: प्रथम, द्वितीय और तृतीय—तीनों स्थानों पर कैथल
एथलेटिक्स: 3 स्वर्ण पदक
वॉलीबॉल: रजत और कांस्य पदक
रस्साकशी: स्वर्ण और रजत पदक
क्रिकेट: प्रथम और द्वितीय स्थान पर कैथल
द्रोणाचार्य स्टेडियम सभी खेलो मे कैथल की टीमों ने उम्दा प्रदर्शन कर सम्मनित करते कोच अधिकारी
द्रोणाचार्य स्टेडियम सभी खेलो मे कैथल की टीमों ने उम्दा प्रदर्शन कर सम्मनित करते कोच अधिकारी