फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रधान के इस्तीफे के बाद निकाला विजय जुलूस

Sun, 26 Jul 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को विधानसभा हल्का गुहला के युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के नाम गुहला एस.डी.एम. मनीष कुमार यादव को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हालांकि बाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात सामने आने पर खुशी भी जताई। इससे पूर्व दिल्ली में हुई घटना को युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।युवाओं ने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार देता है। यदि छात्र अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के समक्ष रख रहे थे, तो उन पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा कि इस घटना ने देशभर के विद्यार्थियों और युवाओं को आहत किया है तथा इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल छात्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा, उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें