फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में कैथल ने नरवाना को हराया

Tue, 02 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस लाइन कैथल के खेल मैदान में सोमवार को युवा मार्गदर्शन मंच के सहयोग से जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करवाया गया। इसमें कैथल की टीम ने नरवाना को 4-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

मैच में फुटबॉल कोच पवन कुमार ने विशेष योगदान दिया। उनके साथ संदीप बड़ोदा, सतबीर शर्मा, सोमनाथ, और विकास सिविल लाइन थाना के निरीक्षक साहिल, एसआई रामफल, एएसआई पवन वर्मा, धर्मबीर गिल, सत्यवान धरोदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


युवा मार्गदर्शन मंच के प्रदेश महासचिव अमर नाथ किठानिया, जिला प्रधान रामपाल नरड़, बलदेव कसान और नाथा राम कसान ने भी आयोजन में भाग लिया। मौके पर डीएसपी (मुख्यालय) श्री बीर भान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

फुटबॉल कोच पवन कुमार और टीम को युवा मार्गदर्शन मंच की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों को अपने परिवार और मोहल्ले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

खेल महोत्सव में 47 तीरंदाजों ने दिखाई प्रतिभा

चीका। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं सोमवार को डीएवी कॉलेज चीका के आर्चरी ग्राउंड में हुईं। इसमें गुहला विधानसभा क्षेत्र के 47 तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। विजेता खिलाड़ियों के लिए सांसद ने दो करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि भी जारी की। आर्चरी कोच सचिन ने बताया कि इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड में 47 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आज पुरुष व महिला वर्ग में कुल 12 खिलाड़ियों को विजेता घोषित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें