फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत: कार ने साइकिल को मारी टक्कर, एक महीना पहले सक्षम को मिली थी नौकरी

Thu, 09 Jan 2025 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कैथल निवासी युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सक्षम की अमेरिका में एक महीना पहले ही नौकरी लगी थी। सक्षम साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, रास्ते में कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के युवक की अमेरिका में मौत हो गई। कैथल के सेक्टर 19 निवासी सक्षम की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हुई है। जानकारी अनुसार सक्षम छह जनवरी शाम को साइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही उसने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी साइकिल रोकी तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सक्षम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने सक्षम के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सक्षम अमेरिका में एक स्टोर पर नौकरी करता था। उसे करीब एक माह पहले ही नौकरी मिली थी। उसे चार माह खाली रहना पड़ा था। परिजनों ने बताया कि सक्षम को उन्होंने लाखों रुपये लगाकर अमेरिका भेजा था। अब इतना रुपया नहीं बचा है कि वे बेटे के शव को वापस भारत ला सके। इसके चलते परिजनों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सक्षम के शव को देश में लाने में उनकी मदद की जाए। 

परिजनों ने इस संबंध में वीरवार को कैथल की डीसी प्रीति से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। सक्षम इससे पहले कैथल में रहकर सर्विस सेंटर, रेफ्रिजरेटर और एसी रिपेयर का काम करता था। लंबे समय से यहां पर कोई बेहतरीन काम कर रहा था। रोजगार के लिए ही वह विदेश गया था। वह विदेश गया और वहां पर उसने काम अच्छे से सेटल भी किया, लेकिन परिवार वालों को पता नहीं था कि उन्हें यह दुखद खबर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें