फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर पांच मोटर साइकिल लेकर फुर्र

Fri, 05 May 2017 12:43 AM IST
kaithal beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल चोर शायद पुलिस के सामने पूरी तरह से निरंकुश हो चुके हैं। यही कारण है कि लगातार शहर में मोटरसाइकिलें चोरी हो रही हैं। चोर पांच मोटर साइकिल चोरी कर फरार हो गए और पुलिस ने हर बार की तरह महज अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में गुहला के गंाव खुशमाजरा निवासी जसबीर ने बताया कि 24 अप्रैल को खुशमाजरा गांव से ही किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सदर पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी मुकेश ने बताया कि एक मई को वह अंबेडकर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए गया था। जब वह परीक्षा देकर वापिस आया तो वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। उसने बताया कि उसने पार्किंग की पर्ची भी कटवाई थी। बावजूद इसके मोटर साइकिल चोरी कर ली गई। उसने कॉलेज प्रिंसिपल सहित पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीसरे मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में जिला करनाल के असंध निवासी दीपक ने बताया कि 26 अप्रैल को पुराने तहसील के क्वार्टर के पास से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल रणदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चौथे मामले में सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर- 19 निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल सेक्टर-19 से कोई उसकी बाइक चोरी कर ले गया। हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पांचवें मामले में शहर निवासी खुश कुमार कालड़ा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को वह छोटी देवी मंदिर के पास स्थित जवाहर पार्क में आया था। किसी ने वहां से उसकी मोटर साइकिल चोरी  कर ली। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोग परेशान, पुलिस नजर आ रही है बेबस
मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लोग परेशान हैं। लेकिन पुलिस अब मोटरसाइकिल चोरों के सामने बेबस और लाचार नजर आने लगी है। शहर से हर रोज चोरी हो रही मोटरसाइकिलों के मामलों के चलते लोगों में इस बात की दहशत बनी रहती है कि कहीं उनकी मोटरसाइकिल भी चोरी ना हो जाए। अब अंबेडकर कॉलेज में पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने से सुरक्षा जैसे सभी उपाय धता साबित होते नजर आ रहे हैं। जिससे पता चल रहा है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें