फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिकायतों के निपटान में कैथल फिर नंबर-एक

Sat, 12 Jul 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। समाधान शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटान में कैथल जिला लगातार दूसरे सप्ताह पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। बीते 15 दिनों में यह दूसरी बार है जब प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में कैथल जिले की कार्यशैली की विशेष सराहना की गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य सचिव डी. सुरेश ने की। जिले में फिलहाल केवल 15 शिकायतें लंबित हैं, जिनके समाधान को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बैठक में एक अतिक्रमण से जुड़ी लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर फीडबैक भी लिया गया, जिसे लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है और जल्द ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद उपायुक्त प्रीति ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला प्रशासन की पूरी टीम को दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) शीघ्र अपलोड की जाए, साथ ही सीएम विंडो, जन संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित मामलों का भी जल्द निपटान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, जिला परिषद सीईओ सुरेश राविश, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआरओ चंद्रमोहन, डीएसपी बीरभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें