फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल

Sat, 01 Mar 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पूंडरी/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो कॉलेज छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


गांव टयोंठा में हाबड़ी-ट्योंठा लिंक रोड पर पोल्ट्री-फार्म के पास वीरवार देर रात बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। युवक पंजाब के रहने वाले हैं और अपनी रिश्तेदारी में हाबड़ी आए हुए थे।

देर रात गांव हाबड़ी से वापस लौटते उनकी बाइक संतुलन बिगड़ने से सफेदे के पेड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में से मनजीत (17), मलूक (18) निवासी कड़ाम जिला पटियाला (पंजाब) की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक गुरजंट (18) को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


घटना रात साढ़े ग्यारह बजे की है। पोल्ट्री में काम करने वाली लेबर और पाल्ट्री मालिक की मदद से तीनों युवकों को अस्पताल दाखिल करवाया, लेकिन दो युवकों ने दम तोड़ दिया था।

थाना प्रभारी धर्मपाल रोहेड़ा ने बताया कि तीसरे युवक को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।

उधर, ग्रामीण साहिल और काकू ने बताया कि घटनास्थल पर दो सफेदे के पेड़ हैं, जोकि सड़क के बिल्कुल ऊपर है और हादसों का कारण बनते हैं।

इससे पहले भी इस जगह पर हादसे हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी कोई सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन पेड़ों को यहां से कटवाया जाए ताकि और हादसे न हो।

ऑटो पलटा, दो छात्राएं घायल
करनाल रोड पर एक स्कूटी पर आ रही दो छात्राओें को बचाने के चक्कर में एक ऑटो चालक का ऑटो से नियंत्रण खो गया। आटो कॉलेज जा रही दो छात्राओं के ऊपर पलट गया।

इसमें ऑटो के नीचे दबने से आईजी कॉलेज की बीएएसी प्रथम वर्ष की छात्राएं सीवन निवासी मधु और गीतांजलि घायल हो गईं। गीतांजलि के हाथ में फ्रेक्चर है तो मधु के पांव में चोट आई है।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, एक अन्य मामले में वीरवार को जींद रोड पर माडल टाउन में एक मोटरसाइकिल सवार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें