इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की यूनिट 036 ने एनएसएस कैंप के छठे दिन की शुरुआत एनएसएस गीत से की। बेटी बचाओ अभियान के तहत छात्राओं ने हस्ताक्षर कर प्रण लिया कि भ्र्रूण हत्या नहीं होने देंगी।
इसके लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करेंगे। स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेपर बैग बनाए और शपथ ली कि कभी भी पॉलीथिन बैग का प्रयोग नहीं करेंगे।
पॉलीथिन बैग को रिसाइकिल नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि इसका कचरा प्रदूषण फैलाता है। स्वयं सेविकाओं ने कहा कि हर नागरिक का कर्त्तव्य है कि वह अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम योगदान दे।
हमें पर्यावरण को बचाने में सहयोग देना चाहिए। यदि समय रहते प्रदूषण पर रोकथाम नहीं की गई तो आने वाले समय में भावी पीढ़ियों को भारी नुकसान होगा।