कैथल। श्री गीता भवन मंदिर सभा के चुनाव में कैलाश भगत आठवीं बार प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सुभाष चुघ एडवोकेट को 214 वोटों के अंतर से पराजित किया। चुनाव अधिकारी नरेंद्र निझावन ने बताया कि इस चुनाव में कुल 408 वोट थे, जिसमें से 339 वोट मतदाताओं ने डाले। चुनाव में पांच वोट कमी मिलने पर रद्द किए गए। 334 वोटों में से 274 वोट कैलाश भगत को मिले, जबकि सुभाष चुघ को 60 वोट मिले। इस चुनाव में 214 वोटों से कैलाश भगत विजयी रहे। चुनाव मतगणना सम्पन्न होते ही सुभाष चुघ ने कैलाश भगत का विजेता के तौर पर नाम घोषित कर दिया।
कैलाश भगत ने कहा कि 59 सालों के बाद गीता भवन मंदिर सभा का पहली बार चुनाव हुआ है। अभी तक सर्वसम्मति से प्रधान चुना जाता था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिन साथियों की नाराजगी रही, उन्हें भी दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अशोक कुमार आर्य, योगराज बत्रा व राम किशन डिगानी, राजेंद्र खुराना, रामकिशन डिगानी, नरेंद्र मिगलानी, इंद्रजीत सरदाना, सुधीर मैहता, सुभाष नारंग, अमरजीत छाबड़ा, कृष्ण नारंग, राजकुमार मुखीजा, राजन मिगलानी, हर्ष नारंग, रजत थरेजा, महेंद्र थरेजा, सुषम कपूर, सतीश राजपाल, प्रकाश नारंग, अशोक भारती, प्रदीप शर्मा, भुवन मलिक, सतीश चावला, तुलसीदास सचदेवा, प्रदर्शन परुथी, सुभाष कथूरिया मौजूद रहे।