फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैलरम से चौशाला संपर्क मार्ग जर्जर

Sun, 02 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
2केएलटी5: कैलरम से चौशाला संपर्क मार्ग के खस्ता हाल
विज्ञापन
कलायत। गांव कैलरम से चौशाला को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों सतवीर, विनोद, अजय और मनीष ने बताया कि यह मार्ग चौशाला और वजीर नगर से होकर कैथल जाने का एक प्रमुख शॉर्टकट है, जिसका उपयोग रोजाना सैकड़ों लोग व छात्र-छात्राएं करते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। बरसात के मौसम के बाद गड्ढे और भी बड़े हो गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। कई छोटे-बड़े हादसे पहले भी इसी मार्ग पर हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें और मांगें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन या सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें