फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जलभराव से तालाब बनी कैलरम बाईपास की गली, घरों में पानी घुसने का खतरा

विज्ञापन
गली में जल भराव की समस्या से परेशान ग्रामीण रोष जताते हुए। संवाद
विज्ञापन
कसान। कलायत उपमंडल के गांव कैलरम में बाईपास की एक गली जलभराव के कारण तालाब का रूप ले चुकी है। गली में कई दिनों से जमा गंदे पानी के कारण आसपास रहने वाले ग्रामीणों और यहां से रोजाना गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं करवाई गई और बारिश हुई तो गंदा पानी उनके घरों में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल ने बताया कि बारिश के बाद तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गली में पहुंच गया है। गली में पानी जमा होने से गंदगी और बदबू की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा घरों में नमी आने लगी है और सांपों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि आगामी बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण वीरेंद्र ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने के कारण मानसून के दौरान ग्रामीणों को घरों में पानी घुसने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी की निकासी के लिए काफी प्रयास किए लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अब ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन से जल्द पानी की निकासी करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का मौसम जारी है और यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं करवाई गई तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल हो सकती है।
वहीं, ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि पंचायत की ओर से रजवाहे के माध्यम से पानी की निकासी करवाने का प्रयास किया जाता है लेकिन इस संबंध में नहर महकमे की ओर से नोटिस मिलते हैं। इस कारण पंचायत अपने स्तर पर समस्या का समाधान करवाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें