फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दौड़ प्रतियोगिताओं में काफी, तमन्ना और मंजू रहीं प्रथम

Thu, 16 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता के तहत 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काफी प्रथम, बिका देवी द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, निकिता द्वितीय और वंदना तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, मुकेश द्वितीय, सुनीता तृतीय स्थान पर रही।

इसी प्रकार पांच किलोमीटर साइकिल रेस में ज्योति, बबीता, रीटा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में बीरो देवी पहले, कमलेश दूसरे, मुकेश तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रीना को पहला, सुमन को दूसरा और सोहनी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि रहे एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा तथा खेलों के प्रति रूचि भी जागृत होगी। खेल कूद से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हमें निरंतर कार्य के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में खेलकूद को शामिल करना चाहिए। कहा कि हमें अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है। वहीं, किसी कार्य को करने में एकाग्रता बढ़ती है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाते रहना चाहिए, ताकि महिलाओं में भी प्रति स्पर्धा की भावना पैदा हो। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली महिला को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली महिला को 2100 रुपये दिए गए। एडीसी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर सभी परियोजना अधिकारी एवं कोच गुरमीत व विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें