फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी खिलाड़ी पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 04 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरीगढ़ किंगन गांव में रास्ते के विवाद में चार युवकों ने कबड्डी खिलाड़ी अरविंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खिलाड़ी अरविंद्र ने बताया कि गांव के खेल मैदान के पास मेन रोड से होकर एक कच्चा रास्ता गुजरता है। रास्ते के निकट निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते मैदान के पास लगी ईंटें उखाड़ी गई हैं। उनके पास अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ी अपने वाहन इसी रास्ते से लेकर आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को खिलाड़ी उखड़ी ईंटों को एक ओर लगा रहे थे तभी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें रोकने लगे। जब अरविंद्र ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं, रात करीब आठ बजे आरोपियों ने उनके घर में घुसने का भी प्रयास किया। झगड़े से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका थाना के जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें