फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी कोच फौजी अमरजीत सिंह ने रोशन किया नाम

Wed, 01 Nov 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय कोच फौजी अमरजीत सिंह रुहल ने कर्नाटक व महाराष्ट्र में चल रही ऑल इंडिया ए ग्रेड और राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजयश्री हासिल कर अपने गांव गुहणा के साथ कैथल जिले का भी नाम

रोशन किया।

गौरतलब है कि अमरजीत पहले भी ऑल इंडिया प्रतियोगिताएं जीतकर गांव का और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अमरजीत ने बताया कि एक जनवरी 2023 को उन्हें हवलदार से नायब सूबेदार के लिए पदोन्नति किया गया था। इसके साथ-साथ उनके खेल, अनुभव और काबिलियत को देखते हुए उन्हें आर्टिलरी सेंटर नासिक रोड शिविर में कबड्डी कोच के लिए चयनित
विज्ञापन


किया। इससे बाद कर्नाटक के विजयपुर, बागलकोट जिले और महाराष्ट्र के सांगली और सोलापुर जिले चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में सेना की टीम ने उनकी अगुवाई में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


आर्टिलरी सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर ए रागेश ने टीम की पीठ थपथपाई और नायब सूबेदारकोच अमरजीत सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोच की बदौलत सेना की टीम एकजुटता व पूरी ताकत के साथ खेली और एक के बाद एक चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रही। अमरजीत सिंह ने सेना की टीम को आगे तक ले जाने के लिए और अधिक मेहनत करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें