कैथल। शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए यातायात पुलिस की टीम ने नई सब्जी मंडी में सडक़ से अतिक्रमण हटवाया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को थाना प्रबंधक यातायात एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम ने सड़क पर रेहड़ी खड़ी करके अतिक्रमण करने वालों को समझाया। उन्हें बताया गया कि सड़क पर रेहड़ी लगाकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने के पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क के दोनों तरफ पीली पट्टी बनाई व हिदायत दी कि इससे आगे कोई भी दुकान या रेहड़ी वाला सामान नहीं रखेगा। दुकानदारों व रेहड़ी वालों ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद