फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर मेकिंग में कलायत कॉलेज की ज्योति ने अव्वल

Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
1केएलटी3: प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत के प्रांगण में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एड्स जागरूकता पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने पोस्टर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स कोई लाइलाज बीमारी नहीं है और समय रहते जागरूक होकर इसका उपचार संभव है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. कविता और महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रिनू रानी ने प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान, जबकि अंशुक और दीक्षा ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. राम जुवारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें