फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने लाल रिबन पहनकर एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया

Tue, 02 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अन्य स्टॉफ।
विज्ञापन
छात्राओं ने लाल रिबन पहनकर एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस व रेड रिबन सेल एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने लाल रिबन पहनकर एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।



महाविद्यालय परिसर में ट्री डेकोरेशन गतिविधि आयोजित की गई, जिसके माध्यम से छात्राओं ने प्रतीकात्मक रूप से जागरूकता और संवेदनशीलता का संदेश प्रसारित किया। छात्राओं ने एड्स जागरूकता पोस्टर भी तैयार किए, जिनमें रोकथाम के उपाय और जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन




कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही जानकारी प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। उन्होंने रेड क्रॉस व रेड रिबन सैल प्रभारी और छात्राओं के प्रयास की सराहना की।



प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि विश्व एड्स दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि जागरूकता का सतत अभियान है। उन्होंने छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य संबंधी मिथकों को दूर करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर, सैल प्रभारी प्रो. प्रियंका बिंदलिश और प्रो. श्वेता अग्रवाल, समाजशास्त्र विभाग के प्रो. सुरेश, तथा अन्य प्राध्यापक प्रो. राधिका और प्रो. रीतिका भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें