कैथल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के सांझा मोर्चे ने डिपो में गेट मीटिंग आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान प्रवीण कयोडक और कार्यकारी प्रधान सुशील कुमार ने की। बैठक में सांझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घनघस, संदीप रंगा, कृष्ण रवीश और महाबीर सिन्धु ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की परिवहन नीतियों पर चिंता जताई। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार छात्र, छात्राओं और आम जनता की पसंदीदा, सुरक्षित व सस्ती परिवहन सेवा का निजीकरण कर रही है। ठेके की इलेक्ट्रिक बसें और किलोमीटर स्कीम की बसें बिना मांग के रोड़वेज विभाग में शामिल की जा रही हैं, जिससे विभाग को आर्थिक घाटा हो रहा है। संवाद