फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Fri, 09 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा ने पोषण ट्रेकर पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत सीडीपीओ कलायत शशीबाला पचार ने विभागीय सर्कल से प्रत्येक सर्कल की दो-दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
विज्ञापन


सीडीपीओ शशीबाला पचार ने बताया कि पोषण ट्रेकर पोर्टल में एनएनपी डेटा, बच्चों के वजन और ऊंचाई का रिकॉर्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों को ऑनलाइन खोलना और घरों का नियमित दौरा जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। यह पोर्टल डिजिटल प्रणाली की दिशा में एक मजबूत कदम है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस प्रणाली से जोड़कर जागरूक करना विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे हर नागरिक को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ गतिशीलता से मिल सके। पोषण ट्रेकर के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निरंतर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं, जिससे विभाग और लाभार्थियों के बीच समन्वय और जुड़ाव बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें